फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घनश्यामपुर गोलीकांड में पुलिस जांच में जुटी, नहीं दी गई तहरीर

Sun, 14 Sep 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। शहर से सटे घनश्यामपुर गांव में शुक्रवार को हुए गोलीकांड की जांच की जा रही है। गोली लगने से घायल हुए युवक का उपचार बरेली में किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है। घटना के दूसरे दिन शाम तक पुलिस को मामले की तहरीर नहीं दी गई है। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। फोन नंबरों की सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर खून के निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा जिस युवक पर गोली मारने का आरोप है वह अपने प्रतिष्ठान में बैठा मिला। उससे पूछताछ की गई। बमरोली निवासी प्रशांत सिंह ने शुक्रवार को थाने जाकर एक युवक पर उसको गोली मारने का आरोप लगाया था। साथ ही जमीनी विवाद की बात कही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें