फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क किनारे लगाए मंगल बाजार के फड़ पुलिस ने हटवाए

Wed, 27 Sep 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जामा मस्जिद के पास सड़क पर लगने वाले मंगल बाजार पर पुलिस का पहरा रहा। सुबह सड़क किनारे फड़ लगने शुरू हुए तो पुलिस ने उन्हें हटवा दिया। इसके चलते बाजार मस्जिद परिसर के अंदर ही सिमट गया। पूरे समय वहां पुलिस मुस्तैद दिखी।
विज्ञापन

कई साल से जामा मस्जिद के पास सड़क पर हर मंगलवार को बाजार लगता है। इससे पूरे दिन लोगों का वहां से निकलना दूभर रहता है। यहां तक कि भीड़ अधिक होने के कारण छोटे वाहन भी नहीं निकल पाते हैं। दुकानदार मस्जिद के चारों ओर सड़क पर कब्जा कर लेते हैं। अनधिकृत रूप से लगने वाले बाजार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने पिछले माह खुद मौके पर जाकर हटवा दिया था।
उन्होंने सभी पुलिस को सड़क पर बाजार न लगने देने का आदेश दिया था। मंगलवार को जब दुकानें लगनी शुरू हुईं तो कुछ लोगों ने सड़क किनारे फड़ लगा लिए। इससे भीड़ बढ़ने लगी। इस पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और रोड किनारे लगी दुकानों को हटवाकर मस्जिद के अंदर लगवा दिया। पूरे दिन दुकानदारों पर पुलिस की नजर बनी रही। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया कोतवाली पुलिस को बाजार को लेकर निर्देश दिए गए थे कि बाजार सड़क पर न लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें