पीलीभीत। युवती से दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने शनिवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शहर के दूसरे मोहल्ले में रहने वाले वाले नरोत्तम शर्मा ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 11 मई 2022 को आरोपी उसे बरेली के सौ फुटा मार्ग पर स्थित एक होटल में ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म किया।
आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। 13 मार्च की शाम 3.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में दुष्कर्म के आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये मांगे। सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी के आदेश पर नरोत्तम शर्मा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।