पूरनपुर देहात के ग्राम पंचायत सचिवालय में एकत्र भीड़ को बाहर निकालती पुलिस । संवाद
पूरनपुर। पूरनपुर देहात के नई बस्ती प्राइमरी स्कूल के समीप ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र में प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं को मतदाता पर्ची बांट रहे थे। सूचना पर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने टीम के साथ पहुंचकर मतदान केंद्र के समीप राजीव गांधी केंद्र में मौजूद भीड़ को खदेड़ दिया। परिसर में मौजूद मिले बीएलओ को प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ न जुटने देने की चेतावनी दी। संवाद