फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: होली पर खुराफात की तो होगी कड़ी कार्रवाई, शहर से लेकर गांव तक पुलिस तैनात

Tue, 07 Mar 2023 10:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

होली पर जनपद में 1347 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से जिले को  चार जोन, 15 सेक्टर, 44 सब सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सीओ व एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में होली पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को जहां भी झगड़े की सूचना आई तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही खुराफाती भाग खड़े हुए। पुलिस ने खुराफातियों से निपटने के लिए स्पेशल 29 क्यूआरटी (क्यिक रिस्पांस टीम) के दस्ते बनाए हैं। बवाल या उपद्रव होने पर थाने का क्यूआरटी दस्ता तो मौके पर पहुंचेगा ही। यह दस्ता अलग से पहुंचेगा। एएसपी अनिल कुमार का कहना है कि उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन

 
होली पर जनपद में 1347 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से जिले को  चार जोन, 15 सेक्टर, 44 सब सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सीओ व एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। थानाक्षेत्र में इंस्पेक्ट व सेक्टर मजिस्ट्रेट गश्त करते रहेंगे। इसके अलावा अलग से 29 क्यूआरटी दस्ते तैयार किए गए हैं। डेढ़ प्लाटून पीएसी जिले को मिली थी जिसे संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले इलाकों में तैनात किया गया है। 

डायल 112 को निर्देश दिए गए हैं कि सूचना मिलने के पांच मिनट के भीतर वह मौके पर पहुंचे। पुलिस की सख्ती का असर मंगलवार को दिखने भी लगा। रात में होलिका स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात दिखा। दिन में सड़कों पर पुलिस गश्त करती रही। हो हल्ला करने वाले युवकों को चेतावनी दी गई कि रंग खेले लेकिन किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश बंद 

होली को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को बड़े वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश बंद कर दिया। एकता सरोवर के पास बेरिकेडिंग करके पुलिस को तैनात कर दिया गया। यहां से बड़े वाहनों को शहर के अदंर आने से रोक दिया गया। इसी तरह स्टेशन रोड पर  सुनगढ़ी थाने के पास भी बेरिकेडिंग कर दी गई। कार व चार पहिया वाहनों के बाजार में जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। 

एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से तैयार है। थानों की पुलिस के साथ क्यूआरटी दस्ते भी बनाए गए हैं। गलियों तक में गश्त की जा रही है। अगर किसी ने खुराफात की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें