फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस ने दो अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर को दबोचा, चोरी की 17 बाइकें बरामद

Tue, 29 Aug 2023 07:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पकड़े गए दोनों चोर थाना न्यूरिया क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये दोनों बरेली और उत्तराखंड से बाइक चोरी करते थे। इसके बाद मोडीफाई कर कम कीमत में बेच देते थे। 
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में थाना सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी टीम ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 17 बाइकें बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से बरेली, उत्तराखंड समेत अन्य जगहों की बाइकें भी बरामद हुई हैं। इसमें से एक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी बताया गया है।

विज्ञापन


एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि सुनगढ़ी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग बरेली उत्तराखंड व पीलीभीत की बाइकें चोरी करके बेचते हैं। वह बरहा अंडर पास की तरफ से आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपी थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव सिमरिया गौस निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ अजगर व क्षेत्र के ही बिथरा बस अड्डा निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया। 

पुल के नीचे छिपाकर रखी थीं बाइकें 

दोनों के पास से दो बाइकें बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने बताया कि बरहा अंडरपास के पास हाईवे पुल के नीचे उक्त दोनों ने अन्य बाइकों को भी छिपाकर रखा था। इसके बाद पुलिस ने बताई हुई जगह पर छानबीन कर 15 अन्य बाइकों को बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एक आरोपी का है अपराधिक इतिहास 

पुलिस ने बताया कि राजेंद्र सिंह उर्फ अजगर का पुराना इतिहास है। इससे पर पहले से भी लगभग 19 मुकदमें दर्ज हैं। जबकि राजू नाम के युवक चोरी की गई बाइकों को मोडीफाई कर उन्हें बेचने का काम करता था। यह दोनों युवक कम कीमत पर लोगों को बाइकें बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें