फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, कोर्ट परिसर से हुआ था फरार

Tue, 28 Feb 2023 12:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर क्षेत्र के गांव गोबल पतिपुरा निवासी सचिन गैंगस्टर एक्ट में आरोपी है। सोमवार को उसे पुलिस अभिरक्षा में उसे पेशी पर लाया गया था। इस मामले में एसपी ने दरोगा और सिपाही को निलंबित किया था। 
विज्ञापन
आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में कोर्ट परिसर से फरार हुए गैंगस्टर सचिन को पुलिस ने पकड़ लिया है। कोतवाली बीसलपुर पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में बरखेड़ा क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख गैंगस्टर ने फायर झोंक दिया। बचाव करते हुए पुलिस टीम ने भी फायर किया। बाएं पैर में गोली लगने से गैंगस्टर घायल हो गया। मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन


एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि बीसलपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार रात फरार गैंगस्टर को बरखेड़ा क्षेत्र में से गिरफ्तार किया। गैंगस्टर ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायर किया गया, जिसमें गैंगस्टर के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिला अस्पताल में गैंगस्टर से बातचीत करने के प्रयास किया गया। तो वह चुप्पी साध गया। 

विज्ञापन

बीसलपुर क्षेत्र के गांव गोबल पतिपुरा निवासी सचिन गैंगस्टर एक्ट में आरोपी है। सोमवार को उसे पुलिस अभिरक्षा में उसे पेशी पर लाया गया था। कोर्ट परिसर से फरार हुए गैंगस्टर के मामले में एसपी के निर्देश पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज की ओर से दरोगा, सिपाही, पीआरडी जवान और आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दरोगा विनोद कुमार, सिपाही अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें