फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन की टक्कर से टूटा खंभा, ऑफिसर्स कॉलोनी की बिजली गुल

Fri, 22 Sep 2023 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बिजली सही करने के लिए खुदाई कर बिजली तार निकालते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। किसी वाहन की टक्कर से खंभा टूट जाने से ऑफिसर्स कॉलोनी की बिजली रात भर गुल रही। इधर, केबल में फॉल्ट आने से बाधित जिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था को छतरी चौराहे के ट्रांसफार्मर से जोड़कर तीसरे दिन सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ट्रांसफार्मर की अंडर ग्राउंड केबल में तीन दिन पूर्व फॉल्ट आ गया था। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। कई घंटे चेक करने के बाद भी विभागीय कर्मचारियों को फॉल्ट नहीं मिल सका तो विभागीय अधिकारियों ने अस्पताल की सप्लाई को छतरी चौराहा स्थित ट्रांसफार्मर से जोड़ दिया। बृहस्पतिवार की देर शाम कर्मचारियों ने फॉल्ट तलाश कर उसकी मरम्मत का कार्य शुरू किया।
बृहस्पतिवार रात ऑफिसर्स कॉलोनी में लगा खंभा किसी वाहन की टक्कर से टूट गया। इससे रात भर वहां बिजली नहीं मिल सकी। सुबह पहुंचे कर्मचारियों ने नया पोल लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू की। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा शहर के अन्य मोहल्लों में बिजली सही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें