बीसलपुर के कस्बा पोटा कला के खेल मैदान के गेट पर भरा पानी। संवाद
बीसलपुर। कस्बा पौंटा कला में पंचायत विभाग के खेल मैदान के गेट पर पानी भरा होने से खिलाड़ी पिछले एक सप्ताह से परेशान हैं।
पंचायत विभाग ने कस्बा पौंटा कला में उपंमंडी स्थल के पास खेल का मैदान बना रखा है। लगभग एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश से मैदान के बाहर काफी पानी भर गया था, जो अब भी भरा है। जलभराव के कारण खिलाडी एक सप्ताह से खेल मैदान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। खिलाड़ियों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है। तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि व्यवस्थाओं में सुधार कराने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद