फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कटान रोकने के लिए लगाईं 80 परकोपाइन

Sat, 19 Aug 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में बैठक में मौजूद लोग ।
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर कटान शुक्रवार को भी जारी रहा। गांव चंदिया हजारा में लोगों ने बैठक कर गांव को कटान से बचाने के लिए एकजुट होकर बचाव कार्य में सहयोग करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को 450 रुपये प्रति परकोपाइन के हिसाब से लोग परकोपाइन बनवाने में जुटे। शाम को करीब 80 परकोपाइन तैयार कर नदी किनारे लगाई गईं।
विज्ञापन

गांव चंदिया हजारा के समीप पिछले कई दिनों से हो रहे कटान में कई किसानों की सौ एकड़ से अधिक जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा चुकी है। तेजी से हो रहे कटान को लेकर बृहस्पतिवार शाम को गांव में मनरेगा भवन में गांव के लोगों की बैठक हुई। बैठक में तेजी से हो रहे कटान पर कहा गया कि जिस तरह से बचाव कार्य हो रहे है, इससे गांव का बचना मुश्किल होगा, क्योंकि एक ओर परकोपाइन लगाने से नदी दूसरी ओर कटान कर रही है, लिहाजा एक साथ परकोपाइन लगाई जाएं।
इस पर तय हुआ कि गांव में 50-50 परिवारों की सभी 10 समितियां अपने सदस्यों को साथ लेकर परकोपाइन लगवाने में सहयोग करें। प्रति परकोपाइन 450 रुपये समितियों को भुगतान मिलेगा। बैठक के बाद शुक्रवार को गांव के कई लोग परकोपाइन बनवाने और नदी किनारे लगवाने में जुटे। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि बाढ़ खंड का बचाव के लिए जितना सामान गांव में था, उससे 80 परकोपाइन एक साथ बनाकर नदी किनारे लगाई गई हैं।

गांव चंदिया हजारा में बैठक में मौजूद लोग ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें