फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विदेश में रह रहे युवक के नाम कर दिया पौधरोपण का पट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर पौधरोपण न कराकर शुरू कर दी खेती, शिकायत सही मिलने पर पट्टा किया निरस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। 10 वर्षों से विदेश में रह रहे युवक के नाम असम हाईवे के किनारे की कीमती जमीन पर पौधरोपण का पट्टा कर दिया गया। जमीन पर पौधरोपण न कराकर खेती की जाने लगी। इसके अलावा चकमार्ग की जमीन पर भी कब्जा कर गेहूं बो दिया गया। शिकायत पर हुई जांच में इसका खुलासा हुआ। पौधरोपण का पट्टा निरस्त किया गया है। गेहूं कटने के बाद चकमार्ग से कब्जा हटवाया जाएगा।

गांव उदयकरनपुर में असम हाईवे किनारे कीमती जमीन पड़ी है। नियमों की अनदेखी कर विदेश में रहने वाले युवक के नाम जमीन पर पौधरोपण का पट्टा कर दिया गया। पट्टेदार ने जमीन पर खेती शुरू कर दी। गांव निवासी निर्विकार सिंह ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और अन्य अफसरों से की। इस पर राजस्व टीम ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में आरोप सही निकले। राजस्व निरीक्षक केके शुक्ला ने बताया कि पट्टे की जमीन पर पौधरोपण न मिलने पर पट्टा निरस्त किया जा चुका है। शिकायतकर्ता निर्विकार सिंह ने दोबारा मुख्यमंत्री को शिकायत कर जांच के बाद जमीन पर 160 पौधे लगाने का आरोप लगाया। पत्र में उन्होंने विदेश में रह रहे युवक के नाम पट्टा होने की गहनता से जांच कराकर आरोपी अफसर, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें