फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव के ही युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 11:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ग्यारह वर्षीय लड़की शनिवार शाम को घर के पास चाऊमीन की ठेले पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सर्वेश (25) ने उसे पकड़ लिया और पास में ही एक बैंक के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जालंधर में बच्ची के साथ दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा की एक नाबालिग लड़की से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ग्यारह वर्षीय लड़की शनिवार शाम को घर के पास चाऊमीन की ठेले पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सर्वेश (25) ने उसे पकड़ लिया और पास में ही एक बैंक के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके परिवारवालों को जान से मार देंगे। डरी-सहमी लड़की घर पहुंची।

उसकी हालत खराब देख परिजनों ने उससे पूछा तो उसने सारा घटनाक्रम बता दिया। परिजनों ने थाना बरखेड़ा में तहरीर देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें