वरुण गांधी ने लिखा कि कुछ वर्षों से मिग-21 लगातार हादसों का शिकार हो रहा है। यह अकेला लगभग 200 पायलटों की जान ले चुका है। आखिर यह ‘उड़ता ताबूत’ कब हमारे बेड़े से हटेगा? देश की संसद को सोचना होगा, क्या हम अपने बच्चों को यह विमान उड़ाने देंगे?
राजस्थान के बाड़मेर में सेना के मिग 21 विमान के साथ हुए हादसे पर पीलीभीग सांसद वरुण गांधी ने शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने मिग 21 विमानों के इस्तेमाल पर भी प्रश्न उठाया है। वरुण गांधी ने ट्वीट किया कि कल बाड़मेर में हुई घटना से पूरा देश स्तब्ध व शोकाकुल है!
विज्ञापन
कुछ वर्षों से मिग-21 लगातार हादसों का शिकार हो रहा है। यह अकेला लगभग 200 पायलटों की जान ले चुका है। आखिर यह ‘उड़ता ताबूत’ कब हमारे बेड़े से हटेगा? देश की संसद को सोचना होगा, क्या हम अपने बच्चों को यह विमान उड़ाने देंगे?