बिलासपुर। किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी 2021 को दिल्ली में जान गंवाने वाले ग्राम डिबडिबा निवासी किसान नवरीत सिंह हुंदल की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके गांव में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें नौ टीमों ने भाग लिया। इनमें चार टीमें ओपन वर्ग और पांच 65 किलो भार वर्ग की थीं। बालिका वर्ग की दो टीमें मीरीपीरी स्कूल की थीं। प्रतियोगिता में पीलीभीत और हरियाणा की टीम विजयी रही।
टूर्नामेंट में 65 किलो भार वर्ग के मुकाबले में पीलीभीत की टीम ने जीत हासिल की। ओपन टीमों के मुकाबले में हरियाणा व मीरीपीरी खालसा के बीच मुुकाबला हुआ। इसमें हरियाणा की टीम ने जीत दर्ज की। ओपन विजेता टीम को 51000 और उप विजेता टीम को 41000 रुपये का इनाम दिया गया। 65 किलो भार वर्ग के मुकाबले में विजेता टीम को 21000 और उप विजेता टीम को 11000 रुपये व मैडल दिया गया। इस मौके पर नवरीत सिंह की माता परमजीत कौर व पिता बिक्रमजीत सिंह को भी सम्मानित किया। संवाद