पूरनपुर। सीएचसी में दवाई लेने के लिए लाइन में लगे गांव रुद्रपुर निवासी रामकृपाल की जेब से जेबकतरे ने सात हजार रुपये निकाल लिए। बाद में पिटाई के बाद जेबकतरे को पुलिस को सौंप दिया गया।
शनिवार को सीएचसी में मरीजों, तीमारदारों की भीड़ रही। गांव रुद्रपुर निवासी रामकृपाल ने बताया कि दवाई लेने के लिए काउंटर पर लाइन में लगे थे। इस दौरान जेबकतरे ने उसकी जेब से सात हजार रुपये निकाल लिए। बाद में सीएचसी से साइकिल चोरी कर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। बाद में पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद