फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Nov 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। जमीन के बटाई पर लेने को लेकर हुए विवाद में युवक से मारपीट की गई। ज्योरहा कल्यानपुर निवासी अरविंद की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने योगेन्द्र तिवारी से 40 बीघा जमीन बटाई पर ले रखी है। इस बात को लेकर योगेंद्र तिवारी के बेटे मनोज तिवारी और अंकुर तिवारी अपने पिता से नाराज रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 9 नवंबर की सुबह मनोज, अंकुर और विशाल निवासी इमलिया, बरखेड़ा ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट करके घायल कर दिया और हत्या की धमकी देकर भाग गए। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें