फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुफेरा भाई युवती को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। युवती को घर में अकेला देख उसके फुफेरे भाई ने दुष्कर्म किया। धमकी देकर शांत करा दिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर फिर दुष्कर्म करता रहा। एक दिन शादी की बात करने घर ले गया। युवक के परिवार वालों ने मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। कपड़े फाड़कर उसे नाले में फेंक दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि शहर के एक मोहल्ला निवासी उसके फुफेरा भाई का उसके घर आना जाना था। एक दिन घर में उसे अकेला देखकर उसने पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती को शादी करने का झांसा दिया। इससे युवती शांत रही। इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान आरोपी उसे डिग्री कॉलेज चौराहे से अपने घर शादी की बात करने के बहाने बुलाकर ले गया। घर पहुंचने पर आरोपी की मां और बहनों ने लाठी डंडों से पिटाई की। जहर देने और तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। कपड़े फाड़कर जान से मारने की नियत से नाले में फेंक दिया। इससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं हैं। शहर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें