फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छत पर चढ़कर महिला के फोटो खींचे, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 22 Aug 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। पड़ोसी की छत पर चढ़कर पहले महिला के फोटो खींचे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस का अनूप शर्मा उस पर गंदी नजर रखता है। पिछले साल भी उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन उसके बाद भी आरोपी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि अक्सर महिला को देखकर अश्लील हरकतें करता है। 11 अगस्त को आरोपी मोहल्ले के ही विशाल उर्फ ढोला व शिवम के साथ पड़ोस के घर की छत पर चढ़ आया और फोटो खींचने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें