फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फार्मासिस्टों ने दो घंटे किया कार्यबहिष्कार, मरीज हुए परेशान

Sun, 25 Jun 2023 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के सरकारी अस्पतालों पर तैनात फार्मासिस्टों ने शनिवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। फार्मासिस्टों के कार्य बहिष्कार से मरीजों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दो घंटे बाद व्यवस्था पटरी पर लौट आई।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी और पीएचसी पर 44 फार्मासिस्ट तैनात हैं। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले फार्मासिस्ट मांगों का निस्तारण होने पर 20 जून से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार से फार्मासिस्टों ने सुबह आठ से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार भी शुरू कर दिया। फार्मासिस्टों के दो घंटे काम न करने से जिला अस्पताल में मरीजों को दवा लेने के लिए लाइन में खड़े रहना पड़ा। सीएचसी और पीएचसी पर भी मरीजों को दिक्कत हुई।
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया है कि फार्मासिस्ट वेतन विसंगति और स्थानांतरण नीति के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आंदोलन खत्म कराने के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार के दौरान फार्मासिस्टों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश सिंह, मनोज वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, हरिनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
फार्मासिस्टों ने कार्य बहिष्कार के बाद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। हालांकि इसमें मांगों का कोई जिक्र नहीं किया गया है, सिर्फ इतना लिखा है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि फार्मासिस्टों की अपरोक्ष रूप से जो मांगें सामने आईं हैं, उनसे शासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें