फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पालतू कुत्ते को बंदकर पीटा, आंख भी फोड़ी

Wed, 15 Jan 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। एक युवक ने पालतू कुत्ते को कमरे में बंदकर जमकर पीटा। धारदार हथियार से प्रहार करने से कुत्ते की आंख फूट गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दंदौल कॉलोनी नंबर पांच निवासी रामासरे ने बताया कि उसका पालतू कुत्ता बाहर घूम रहा था। इस दौरान पड़ोस के रहने वाला एक युवक कुत्ते को कुछ खिलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि कुत्ते को एक कमरे में बंदकर पीटा। इसके बाद धारदार हथियार से कुत्ते पर हमला किया। जिससे उसकी दायीं आंख फूट गई। कुत्ते की चीख सुनकर वह युवक के घर गए और उसे बचाकर लाए। जब पीड़ित ने युवक के परिजनों से कुत्ते की आंख फोड़ने का विरोध किया तो उन लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। झगड़े को लेकर आस पड़ोस के लोग पहुंचे, बमुश्किल झगड़ा शांत कराया। इसके बाद पीड़ित घायल कुत्ते को लेकर थाने पर पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया मामले की तहरीर मिली है। जिस पर जांच पड़ताल कराई जा रही है। कुत्ते को मारने वाले को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें