फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडी में प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने ड्यूटी वितरण का देखा स्थान

विज्ञापन
मंडी समिति में डयूटी कांउटर को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ व अन्य अ​धिकारी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मंडी से पाेलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। कार्मिक किस विधानसभा में और कहां जाएंगे, इसके लिए मंडी में ही उन्हें ड्यूटी पत्र दिए जाएंगे। ड्यूटी पत्र वितरण व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने मंडी पहुंचकर निरीक्षण किया। काउंटर के लिए व्यवस्था कराने की बात कही।
विज्ञापन

पहले चरण के मतदान के लिए प्रशासन सभी तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंडी से 18 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी कहां से मिलेगी और सुविधा के लिए क्या होगा। इसको लेकर प्रभारी अधिकारी कार्मिक/ मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बीएसए अमित कुमार सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी के साथ मंडी का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मंडी में मंदिर के सामने का स्थान देखा। यहां पर ड्यूटी वितरण के लिए काउंटर बनाने की बात कही। सीडीओ ने बताया कि मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। एक मेज पर सौ कर्मियों को ड्यूटी कार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें