फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह से बंद पड़ा परसिया गन्ना क्रय केंद्र

Fri, 06 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों की अनदेखी के चलते परसिया गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र करीब डेढ़ माह से बंद पड़ा है, जिससे किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। परसिया का गन्ना क्रय केंद्र चालू पेराई सत्र में सही समय पर शुरू हो गया था, लेकिन पिछले लगभग डेढ़ माह से यह क्रय केंद्र अघोषित रूप से बंद पड़ा है। इससे किसानों को अपना गन्ना तुलवाने में काफी दिक्कत हो रही है। साधन संपन्न किसान तो अपना गन्ना ट्रैक्टर-ट्रालियों से बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा तक पहुंचा देते हैं, लेकिन छोटे किसानों का गन्ना नहीं तुल पा रहा है। इन किसानों ने इस बीच चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों से कई बार संपर्क कर क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल शुरू कराने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई  नहीं हो सकी है। सहकारी गन्ना विकास समिति के अधिकारी परसिया क्षेत्र के किसानों को गन्ने की पर्चियां तो उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन उनके गन्ने की तौल की व्यवस्था नहीं करा रहे हैं। इस बावत समिति सचिव ने बताया कि परसिया क्षेत्र के अधिकांश लोग अधिक मूल्य मिलने के लालच में अपना गन्ना मिल गेट पर तुलवा देते हैं और गन्ना केंद्र को खत्म भी नहीं होने दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें