फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ग सिधार चुके लोग ले रहे वृद्धावस्था पेंशन

सार

जिले में ढाई हजार से ज्यादा वृद्धावस्था पेंशन के ऐसे लाभार्थी मिले हैं, जो दुनिया छोड़ चुके हैं।समाज कल्याण विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में ये आंकड़ा सामने आया।दूसरी तरफ समाज कल्याण विभाग सोशल ऑडिट भी कराता है।जिले में कुल 79 हजार वृद्धों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। जिले में ढाई हजार से ज्यादा वृद्धावस्था पेंशन के ऐसे लाभार्थी मिले हैं, जो दुनिया छोड़ चुके हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में ये आंकड़ा सामने आया। इसके अलावा 26 ऐसे लाभार्थी पाए गए हैं, जो योजना के तहत पात्र ही नहीं हैं। अब उन सबसे रिकवरी की जाएगी। पिछले साल भी 64 लाख की रिकवरी की गई थी।
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 65 वर्ष या इससे अधिक उम्र के ऐसे पुरुष या महिला को एक हजार रुपये महीने के हिसाब से पेंशन दी जाती है, जो बीपीएल श्रेणी से नीचे आते हों। ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 46 हजार और शहरी क्षेत्र में 56 हजार रुपये है। अपात्रों का पता लगाने के लिए अब लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण भी कराया जा रहा है। दूसरी तरफ समाज कल्याण विभाग सोशल ऑडिट भी कराता है।
जिले में कुल 79 हजार वृद्धों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। जिले में 2568 लाभार्थी ऐसे मिले, जिनकी मृत्यु हो चुकी है लेकिन उनके खाते में पेंशन की धनराशि लगातार पहुंच रही थी। दूसरी तरफ 26 अपात्र भी मिले हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि ये लाभार्थी घरों से समृद्ध हैं। इसके बावजूद पेंशन का लाभ ले रहे हैं। अब विभाग ऐसे लोगों से रिकवरी कराएगा। पिछले वित्तीय वर्ष में भी ऐेसे तमाम लाभार्थी सामने आए थे। बाद में विभाग ने उनके खातों से पैसे से रिकवरी कराई। पिछले वित्तीय वर्ष में 64 लाख की रिकवरी की गई थी।
विज्ञापन

सर्वे में ढाई हजार से ज्यादा लाभार्थी ऐसे मिले हैं जिनकी मृत्यु हो चुुकी है। इसके अलावा 26 अपात्र मिले हैं। उनके खाते में पहुंची रकम की रिकवरी की जाएगी। -केपी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें