फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत में 500 लोगों की घर वापसी, सिख से बने थे ईसाई; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Fri, 23 May 2025 03:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत इलाके में विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में कुछ लोगों की घर वापसी हुई है। पहले इन लोगों ने इसाई धर्म को अपनाया था। 
विज्ञापन
इसाई बने लोगों ने की घर वापसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत इलाके में विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में कुछ लोगों की घर वापसी हुई है। पहले इन लोगों ने इसाई धर्म को अपनाया था। 

विज्ञापन


नेपाल सीमा से सटे गांवों में धर्मांतरण के इसाई बने लोगों की घर वापसी कराई जा रही है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए है। कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है।
 
भारत-नेपाल सीमा के टाटरगंज, बेल्हा, बमनपुरी आदि गांवों में लंबे समय से धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे थे। करीब 10 दिन पूर्व सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर धर्मांतरण के खेल पर रोक लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन


करीब 150 परिवारों की सूची सौंपी थी। हालांकि प्रशासन ने धर्मांतरण की गतिविधि से इनकार किया था। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने सीमा से सटे गांवों में जाकर मुलाकात की। लोगों को घर वापसी के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में शुक्रवार को बेल्हा-टाटरगंज में घर वापसी कार्यक्रम किया जा रहा है। सिख समाज के करीब 500 लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए है। सुरक्षा को लेकर हजारा थाना पुलिस भी मुस्तैद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें