शनिवार की दोपहर तेज धूप से बचाव कर जाता वाइक सवार । संवाद
पीलीभीत। शनिवार को सुबह दस बजे के बाद गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इससे लोग परेशान रहे और पसीना बहाते रहे। दोपहर बाद मौसम कुछ ठीक हुआ। शाम को ठंडी हवा के बहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 40.8 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि मौसम में इसी तरह से उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। संवाद