फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांधी स्टेडियम रोड पर कई घंटे जाम से जूझे लोग

Tue, 11 Jul 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम रोड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। दिन में दो से तीन बार जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर इस रोड पर 12:30 बजे से जाम लगना शुरू हुआ, जो कई घंटों तक लगा रहा। जाम की वजह से अस्पताल जाने वाले मरीजों के साथ ही राहगीर परेशान होते रहे। दरअसल सड़क के दोनों ओर निजी एंबुलेंस संचालक अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इसके अलावा तीमारदारों के वाहन भी खड़े होते हैं। इससे सड़क काफी संकरी हो जाती है। सोमवार को यहां ट्रैक्टर ट्राॅली से एक ट्रांसफाॅर्मर आया था। इससे सड़क और भी घिर गया। इससे घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी होने पर हालात और बदतर हो गए। कई स्कूली वाहन भी जाम में काफी देर तक फंसे रहे मगर जिम्मेदारों ने निजी एंबुलेंस हटवाकर जाम खुलवाना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें