फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आंदोलनकारियों के समर्थन में तीन गांव के लोग सामूहिक हड़ताल पर

विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठे लोग ।
विज्ञापन
पूरनपुर। चंदिया हजारा में चल रहे बेमियादी धरना प्रदर्शन में शनिवार को २६ वें दिन क्रमिक भूख हड़ताल जारी रही। आंदोलनकारियों के समर्थन में गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलोनी नंबर छह के कई लोग सुबह १० बजे से शाम पांच बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

सामूहिक भूख हड़ताल के चलते शनिवार को चंदिया हजारा का बाजार पूरी तरह बंद रहा। अधिकांश लोग धरनास्थल पर पहुंचकर भूख हड़ताल में शामिल हुए। शनिवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर मालती मंडल, कल्याणी हलधर, अनुलता वैद्य, पारूल विश्वास, कानू मंडल, गुलाबी राय, छवि मिस्त्री, रेखा मलिक, सुषमा हलधर, राजू मंडल, सविता, मुंगली बैरागी, सावित्री मंडल, कंचन मिस्त्री, लता राय, लक्ष्मी मंडल, कमला विश्वास, पुष्पा रानी बैठीं। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर डीएम को देने की जानकारी पर धरनास्थल पहुंचे हजारा के एसओ परमिंदर सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

गांव चंदिया हजारा में सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठे लोग ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें