गांव शेरपुर कलां के समीप तालाब में मगरमच्छ - वीडियो ग्रेब
शेरपुरकलां। गांव से कुछ दूरी पर खैरपुर मोड़ के समीप तालाब में मगरमच्छ होने की जानकारी पर लोगों की भीड़ लगी। कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। 10 दिन पहले गांव में जामा मस्जिद के समीप तालाब में मगरमच्छ देखा गया था। सोमवार को गांव से कुछ दूरी पर तालाब में मगरमच्छ देखा गया। इसकी जानकारी पर उसेे देखने को भीड़ लगी। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोवरन लाल ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़वाने को टीम भेजी जाएगी। संवाद