फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ने के खेत में बाघ होने का शोर मचाकर भागे मजदूर

Sun, 11 Jan 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना के खेत में बाघ का शोर मचाते हुए गन्ना की छिलाई कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची लेकिन वहां पर बाघ के पंजों के निशान नहीं मिले। घटना रविवार को हरीपुर जंगल से कुछ दूरी पर गांव रूदपुर के गन्ने के खेत की है। गांव के महेश पांडेय के खेत में मजदूर रविवार को गन्ना की छिलाई कर रहे थे। इस दौरान खेत में बाघ होने का शोर मचाते हुए मजदूरों में भगदड़ मच गई। इसके बाद मजदूर खेत में गन्ने की छिलाई न कर घरों को चले गए। सामाजिक वानिकी के रेंजर सरवन लाल ने बताया कि सूचना पर टीम को भेजा लेकिन आसपास बाघ के पंजों के निशान नहीं मिले। उन्होंने बताया कि खेत हरीपुर जंगल से कुछ दूरी पर है। जंगल के बाहर अक्सर वन्यजीव चहलकदमी के लिए आ जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें