फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडी के सभी 36 क्रय केंद्रों पर धान की तौल ठप

Fri, 12 Dec 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। क्रय केंद्रों पर तौले गए धान का उठान न होने के कारण बृहस्पतिवार से मंडी के सभी केंद्रों पर धान की तौल ठप रही।
विज्ञापन

मंडी परिसर में कई एजेंसियों के 36 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर अब तक 20 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। केंद्रों पर खरीदे गए धान का अभी तक उठान नहीं हो पाया है। तुला हुआ सारा धान केंद्रों पर ही भंडारित है। अब इन केंद्रों पर धान भंडारित होने की कोई गुंजाइश नहीं बची है। इसी वजह से बृहस्पतिवार से सभी केंद्रों पर धान की तौल पूरी तरह से ठप हो गई है। मंडी में सैकड़ों किसान अपना धान तुलवाने के लिए डेरा डाले हुए हैं। जिन राइस मिलों में यह धान जाना है, उनमें पहले से चावल भंडारित है। जब तक इन राइस मिलों का चावल नहीं उठ पाएगा, तब तक यह धान नहीं पहुंच सकेगा। इस बाबत अपर विपणन अधिकारी जयसिंह ने बताया कि इस समस्या का समाधान विभागीय उच्च अधिकारियों के स्तर से जल्द कर दिया जाएगा। उसके बाद सभी केंद्रों पर धान की तौल शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें