फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खराब गन्ना न तौले जाने पर किसानों ने सीसीओ का किया घेराव

Thu, 27 Nov 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। चीनी मिल में बृहस्पतिवार को खराब गन्ना नहीं तौले जाने से नाराज किसानों ने मुख्य गन्ना अधिकारी का घेराव किया।
विज्ञापन




किसान सहकारी चीनी मिल में मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने कुछ किसानों के खराब गन्ने को बाहर कर दिया। इस बात से नाराज किसानों ने केन यार्ड में मुख्य गन्ना अधिकारी का घेराव कर लिया। किसानों का कहना था कि उनका गन्ना ठीक है। इसके बाद भी खराब बताया जा रहा है। किसान मिल अधिकारियों पर अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाने लगे। इस दौरान मिल गेट पर करीब आधे घंटे तक गन्ने की तौल ठप रही। मामला जानकारी में आने पर प्रधान प्रबंधक डॉ. हरिकृष्ण गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया और खराब गन्ना नहीं खरीदे जाने के संबंध में अपनी मजबूरी बताई। प्रधान प्रबंधक के समझाने पर किसान शांत हो गए। उसके बाद मिल गेट गन्ने की तौल चालू हो गई। इस बाबत प्रधान प्रबंधक ने बताया कि खराब गन्ना लाने वाले किसानों को समझा कर शांत कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें