फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंडी में दिया धरना

Fri, 31 Oct 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने मंडी के धान केंद्रों पर कथित रूप से व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सुबह मंडी परिसर में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने मंडी कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मंडी परिसर के केंद्रों पर चल रही घटतौली बंद कराने, किसानों से लिए जाने वाले सुविधा शुल्क पर रोक लगाने, केंद्रों पर मानक के अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराने, कर्मचारियों की ओर से किसानों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार पर रोक लगाने और केंद्रों पर अपेक्षित गति से धान की तौल कराने की मांग की। धरना देने वालों में वरिष्ठ नेता संचित दीक्षित, शेखर दीक्षित, योगेश कुमार, शिवम कुमार, हर्ष मिश्रा, मनोज दीक्षित, जतिन कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें