पीलीभीत। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के वार्ड-10 शारदा नगर की एक गली में अवैध निर्माण को लेकर सभासद ने डीएम से शिकायत की है। सभासद ने पुराने मार्ग पर कब्जा कर होटल संचालक पर भवन निर्माण का आरोप लगाया है। नौगवां पकड़िया के सभासद अभिषेक बाजपेई ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उनके वार्ड में एक सार्वजनिक गली के दोनों ओर निर्माण किए जाने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। इसकी शिकायत उनके वार्डवासियों ने उनसे की। शिकायत में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि पर कब्जेदार होटल संचालक को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद