फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रधान की गिरफ्तारी कराने और मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की मांग

Thu, 30 Oct 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम प्रधान पर दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाते हुए उनकी गिरफ्तारी कराने की मांग को लेकर एसपी अभिषेक यादव को प्रार्थनापत्र सौंपा।
विज्ञापन

ब्लॉक बरखेड़ा के गांव खजुरिया पचपेड़ा निवासी सुरजीत सिंह और परशुराम ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने फर्जी कार्य दर्शाकर लाखों रुपयों गबन कर लिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम से की। इसमें जांच पर मामला सही पाया गया। इसके बाद प्रधान पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की अंतिम जांच के लिए टीम गठित की गई। इसमें भी ये लोग दोषी पाए गए। शिकायती पत्र में कहा गया है कि दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाते हुए प्रधान की गिरफ्तारी की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें