फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रक फंसने से आधे घंटे तक जाम से जूझे लोग

Wed, 26 Nov 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कमल पार्क से आगे गोला मार्ग पर नाले में फंसा ट्रक। जागरूक पाठक
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर के कमल पार्क से आगे सरिया का ट्रक नाले में फंस जाने से जाम लग गया। वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद फंसे ट्रक के निकल जाने से लोगों को राहत मिली। बुधवार की दोपहर गोला जाने वाले रास्ते पर ट्रक का पहिया नाले में चला गया। इससे ट्रक फंस गया। चालक ने काफी प्रयास किया लेकिन ट्रक निकल नहीं सका। इस वजह से जाम की स्थिति बन गई। बाद में हाइड्रा बुलाकर ट्रक के पहिये को नाले से निकाला गया। करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें