तेज धूप व गर्मी से बचाव कर जाते लोग । संवाद
पीलीभीत। बृहस्पतिवार को भी चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे। 40 डिग्री तापमान ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
शुक्रवार को अधिकतम 40.9 व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप में कोई छाता लेकर तो कोई पूरा बदन ढक कर ही घर से निकला। गर्मी से स्कूल के बच्चे भी परेशान रहे। दोपहर में बाजार से लेकर मुख्य मार्गों तक सन्नाटा पसर जाता है। इधर, तेज धूप व गर्मी से मेडिकल कॉलेज में त्वचा व गर्मी संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।