गांव शिवपुरी नवदिया निवासी किसान रामवीर श्रीवास्तव के बेटे पंकज नेे कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में और छठी से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई अपने गांव में ही स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में की। पंकज नेे स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से और एमए की पढ़ाई जवाहर लाल विश्वविद्यालय दिल्ली से की। पंकज इस समय जवाहर लाल विश्वविद्यालय दिल्ली से एमफिल रहे हैं। इसी बीच उसका पीसीएस 2013 का परीक्षाफल आ गया और वह उत्तीर्ण हो गए। वह वाणिज्य कर अधिकारी बने हैं। पंकज की इस कामयाबी के बाद उनके घर और गांव में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पंकज ने बताया कि उन्होंने 24 में 15 घंटे पढ़ाई कर यह सफलता अर्जित की। उन्होंने सेलफोन पर ज्यादा बात करने के पक्ष में नहीं रहता है। पंकज को लाइब्रेरी में किताने पढ़ने का शौक है। वह अपनी इस सफलता के लिए अपने घर वालों और शिक्षकों को श्रेय देते हैं। पंकज की इस कामयाबी पर उसके दादा मोतीराम, ताऊ राजपाल श्रीवास्तव, चाचा विजय पाल श्रीवास्तव और छोटा भाई धीरज काफी ज्यादा खुश हैं।