फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जल्द ही मरीजों को मिलेगी 24 घंटे जांच की सुविधा

सार

जिला अस्पताल में कोविड एमसीएच विंग के पास आधुनिक मशीनों से युक्त इंटीरियर पैथोलॉजी बनेगी।लेकिन जांच की सुविधा अस्पताल में नहीं है।
विज्ञापन
एल टू अस्पताल में बनी पैथोलॉजी लैब के विस्तार के लिए जगह तलाशने लखनऊ से पहुंची टीम। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। जिला अस्पताल में कोविड एमसीएच विंग के पास आधुनिक मशीनों से युक्त इंटीरियर पैथोलॉजी बनेगी। 24 घंटे खुलने वाले इस लैब के लिए मंगलवार को लखनऊ से आई टीम ने जगह का चयन किया। एक महीने के अंदर लैब तैयार हो जाएगी। इसके साथ ही पुरुष व जिला अस्पताल की लैब को बंद कर दिया जाएगा। सभी सैंपल इसी लैब में लिए जाएंगे और टेस्ट होंगे।
विज्ञापन

जिला पुरुष और महिला अस्पताल में फिलहाल अलग-अलग लैब हैं। स्टाफ के साथ आधुनिक मशीनों की कमी के चलते कई बार जांच नहीं हो पाती है। जिला अस्पताल में थायराइड के मरीज की संख्या अधिक रहती है। लेकिन जांच की सुविधा अस्पताल में नहीं है। मरीज खर्च उठाकर प्राइवेट जांच कराने पर मजबूर होते हैं। अब एक ही जगह आधुनिक लैब बनाई जाएगी। शासन के निर्देश के बाद यह कवायद शुरू हुई है। लखनऊ से पहुंचे इंजीनियर ने अस्पताल परिसर में कई जगह देखीं। आखिर में कोविड अस्पताल के एमसीएच विंग के निकट की जगह को उपयुक्त पाया। सीएमओ ने भी अपनी सहमति दे दी। एक माह में लैब को यहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
एक माह में शिफ्ट हो जाएगी लैब
सीएमओ ने बताया कि आदेश मिलने के बाद इंजीनियर की टीम ने जगह का चयन कर लिया है। एक माह में लैब को कोविड के एमसीएच विंग में स्थापित कर दिया जाएगा। जिला पुरुष और महिला अस्पताल की लैब को शिफ्ट करने के साथ और भी आधुनिक संसाधन बढ़ाए जाएंगे। 24 घंटे लैब में सेवाएं जारी रहेंगी। जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात एलटी के ही स्थान पर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यालय पर अब एक स्थान पर इंटीरियर पैथोलॉजी लैब स्थापित की जा रही है। टीम ने जगह का चयन कर लिया है। आधुनिक मशीन लगने के साथ मरीजों को 24 घंटे लैब से सेवा दी जाएगी। - डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें