फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएचसी में फर्श पर बैठकर करते हैं मरीज डॉक्टर का इंतजार

Sat, 29 Jul 2023 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमीन पर बैठे मरीज । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त बेंचें न होने से मरीजों को फर्श पर बैठकर डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इससे उनमें नाराजगी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेाजाना लगभग एक हजार मरीज आते हैं। स्वास्थ्य केंद्र परिसर मेंं मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंचें नहीं हैं। लिहाजा रोगियों को फर्श पर बैठकर इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत महिला और वृद्ध रोगियों को होती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शिकायतों के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंचें हैं। गांवों से आने वाली महिला रोगी बेंच खाली होने के बावजूद फर्श पर बैठ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें