फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी के आदेश के बाद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गौहनिया की रहने वाली दुलारो देवी ने बताया कि वह मंडी में मजदूरी करती हैं।उनकी पुत्री गीता देवी शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। बीती 19 अक्तूबर को उसने घर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। दुलारों का कहना है कि शहर के ही एक निजी होटल में काम करने वाले सुरेंद्र यादव से बेटी का प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन

सुरेंद्र बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। इससे वह परेशान रहती थी। महिला का कहना है कि सुरेंद्र लड़की के अश्लील फोटो खींचकर उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा था। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने सुरेंद्र यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें