फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन माह पहले ही हुआ पैचवर्क, फिर बदहाल हुआ रामलीला मार्ग

विज्ञापन
शहर की रामलीला रेलवे क्रांसिग जाने वाली सड़क पर हुए गड़डे । संवाद
विज्ञापन
दो से ढाई हजार गन्ना भरे वाहनों का रोजाना होता है इस मार्ग से आवागमन
विज्ञापन

पीलीभीत। उपाधि काॅलेज से असम हाईवे को जाने वाले रामलीला मार्ग पर तीन महीने पहले ही पैचवर्क कराया गया था। चीनी मिल शुरू होने के बाद गन्ना भरे वाहनों की आवाजाही से सड़क फिर खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में एक बार फिर वाहन चालकों के सामने समस्या आ गई है। बता दें कि इस मार्ग से रोजाना दो-ढाई हजार छोटे-बड़े और गन्ना भरे वाहनों की आवाजाही होती है।
असम हाईवे पर जाने के लिए रामलीला मार्ग वाहन चालकों और अन्य लोगों के लिए सीधी रास्ता है। यहां से जाने पर कम समय लगता है। लिहाजा इसी मार्ग से लोगों का अधिक आना-जाना रहता है। पिछले कई साल से यह मार्ग बदहाल था। पूरी सड़क पर गड्ढे थे। इससे लोगों का निकलना दूभर हो गया था।
विज्ञापन

नवंबर माह में नगर पंचायत पकड़िया नौगवां की ओर से शासन से मिले निर्देश पर इसपर पैचवर्क कराया गया। मार्ग के सभी गड्ढे भर दिए गए। गड्ढा भरने से वाहन चालकों को राहत मिली थी। इसके बाद जब चीनी मिल का पेराई सत्र आरंभ हुआ तो सड़क की दशा पहले जैसी हो गई।
रात दिन गन्ना भरे वाहनों के भार से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। इसके चलते लोगों को फिर वही परेशानी हो रही है। अब इसे कब ठीक किया जाएगा इसकी सभी को प्रतीक्षा है।
-
गन्ना भरे वाहनों के साथ ही गुजरते हैं ई-रिक्शा
यह हाईवे के लिए सीधी मार्ग है। ऐसे में ई-रिक्शा चालकों का भी यही से जाना रहता है तो दो पहिया वाहन चालक भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। गन्ना भरे वाहनों के यहां से गुजरने और खड़े होने से अन्य वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

-
दूरी और समय की होती है बचत
उपाधि कॉलेज चौराहा से असम हाईवे को जाने के लिए रामलीला मार्ग काफी सुगम और कम दूरी का रास्ता है। वैसे नौगवां चौराहा होकर अंडरपास या फिर ओवरब्रिज से भी जाया जा सकता है लेकिन ऐसे में दूरी बढ़ जाती है। समय भी ज्यादा लगता है।

सड़क की मरम्मत कराई गई थी। कुछ स्थानों पर फिर गड्ढे हो गए हैं। मरम्मत कराकर सड़क को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
- विजय कुमार, प्रभारी ईओ नगर पंचायत पकड़िया नौगवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें