फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यात्रियों को जहरखुरानी से बचाव के बताएंगे उपाय

Tue, 03 Nov 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवहन निगम ने जहरखुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता बढ़ाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

पीलीभीत डिपो के अफसरों ने निर्देश दिए है कि बस को गंतव्य के लिए रवाना करने से पहले परिचालक यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह के प्रति जागरूक करेंगे। यात्रियों को सफर के दौरान अनजान लोगों से खाने-पीने की वस्तुएं नहीं लेने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहने की सलाह देनी होगी। बस में सवार यात्रियों की फोटो भी ली जाएगी, ताकि जहरखुरानी की कोई घटना होने पर संदिग्ध लोगों की पहचान करने में मदद मिल सके।
एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के लिए निर्देश जारी किए गए है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें