फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पार्टी कार्यकर्ता बनवाएं अधिक से अधिक वोट

विज्ञापन
बीसलपुर ब्लाक सभागार में भाजपा की बैठक को संबो​धित करते जिलाअध्यक्ष । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में वंचित लोगों के अधिक से अधिक वोट बनवाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय सभागार में वोटर चेतना महाअभियान विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में कहा कि चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनने से वंचित न रह पाए। भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में वंचित पात्रों के वोट बनाए जाएंगे। अपात्रों के वोट काटे जाएंगे। त्रुटि पूर्ण वोट सही किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अमित अग्रवाल, जिला मंत्री आयुष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शरदपाल सिंह, भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक अवनीत पांडे, हरीशंकर श्रीवास्तव, विक्रम गंगवार आदि वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष और संचालन मंडल महामंत्री संगम बाजपेई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें