विभाजन की विभीषिका पर शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज से निकाला गया शोक जुलूस में शामिल अधिका
पीलीभीत। 14 अगस्त 1947 को विभाजन के दौरान भारत आए विस्थापितों के साथ शहर में जुलूस निकालकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। जुलूस में स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भाग किया।
देश आजाद होने से पहले विभाजन के दौरान पाकिस्तान से हजारों की संख्या में लोग भारत आकर बसे थे। यह सब 14 अगस्त 1947 को हुआ था। अपना घर छोड़कर आए पीड़ितों को आज भी वह दिन याद है। इस बार भी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए थे।
इसके तहत बुधवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, सीडीओ केके सिंह, बीएसए अमित कुमार सिंह ने विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस ड्रमंड कॉलेज से शुरू हुआ और उपाधि कॉलेज में जाकर समाप्त हुआ।
विभाजन की विभीषिका पर शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज से निकाला गया शोक जुलूस में शामिल अधिका