एसपी कॉलेज में शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना साधती प्रतिभागी। संस्था
शाहजहांपुर। एसपी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें एसपी कॉलेज, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज, सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज तथा जयपुरिया इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता की शुरुआत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष पांडेय, शिक्षक विजय शंकर शुक्ला ने फीता काट व शूटिंग कर किया। मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर खेल शिक्षक राहुल सिंह, निरंजन वर्मा, जितिन विशाल चंद्र, संजय अग्निहोत्री, राम सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सफल प्रतिभागियों की सूची जारी कर सबको सूचित कर दिया जाएगा। संवाद