फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पैंटून पुल बंद, शारदा नदी पार जाने के लिए तय कीजिए 100 किमी की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मौनी अमावस्या पर शारदा नदी के धनाराघाट पर भारी भीड़ होने की आशंका पर बृहस्पतिवार शाम चार बजे पैंटून पुल बंद कर दिया गया। इससे शारदा पार जाने के लिए अब सौ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। पुल पर आवागमन शनिवार सुबह आठ बजे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांव को आवागमन के लिए हर साल नदी पर पैंटून पुल बनाया जाता है। बरसात से पहले 15 जून को पुल हटाने और बरसात समाप्त होने पर 15 अक्तूबर को पुल बनाकर आवागमन की तिथियां निर्धारित है। मगर कई सालों से निर्धारित समय से पहले पुल हटा लिया जाता है, और निर्धारित समय के महीनों बाद पुल से आवागमन शुरू होता है। नदी पर पैंटून पुल हटने पर शारदा पार के लोगों को तहसील मुख्यालय और तहसील मुख्यालय से शारदा पार के गांव से आवागमन में लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है। लोगाें को खुटार, मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होते हुए आवागमन करना पड़ता है।
शुक्रवार को मौनी अमावस्या पर शारदा नदी के धनाराघाट पर मेला लगता है। मेले में भारी भीड़ की आशंका पर पैंटून पुल और रास्ते से बृहस्पतिवार शाम चार बजे से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। एसओ हजारा परमेंद्र सिंह ने बताया कि भारी भीड़ की आशंका पर पुल और रास्ते से वाहनों का आवागमन बंद कराया गया है। शुक्रवार को पूरे दिन वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। शनिवार सुबह आठ बजे से वाहनों के आवागमन को पैंटून पुल और रास्ते को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें