परैवा वैश्य गांव के निकट तेंदूआ देखे जाने के बाद लगी भीड़।स्रोत:ग्रामीण
अमरिया। जंगल से बाहर निकलकर तेंदुआ परेवा वैश्य गांव की आबादी से निकट पहुंच गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
तहसील क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य निवासी ग्राम प्रधान रिजवान खां ने बताया कि तेंदुए की गांव के आसपास मौजूदगी देखी जा रही है। गांव के निकट तालाब के पास भी तेंदुआ घूमते हुए देखा गया है। शुक्रवार रात डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना, वन दरोगा शैलेंद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर ग्रामीणों को जागरूक किया। वन दरोगा शैलेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क कर निगरानी बढ़ा दी है। संवाद