बिलसंडा में राम जानकी सत्संग भवन में राम कथा सुनते श्रंद्धालु । स्रोत - आयोजक
बिलसंडा। नगर के सत्संग भवन में चल रही रामकथा में बुधवार को रामजन्म की कथा सुनाई गई। भगवान राम का जन्म होते ही पंडाल में जयकारे गूंज उठे।
कथा व्यास पंकज मिश्रा ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने वाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। माता-पिता और भाइयों के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह है, वह सदा के लिए अमर है। संवाद