पीलीभीत। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंचायत सचिव राहत चौपाल लगाएंगे। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि जिले के कई इलाकों में बारिश अधिक होने पर वहां बाढ़ की स्थिति बनती है। ऐसे में उन लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसको लेकर सभी पंचायत सचिव अपने-अपने क्षेत्रों में घूमकर राहत चौपाल लगाएंगे। साथ ही रख-रखाव व बचाव आदि की जानकारी देंगे। इसके साथ ही आपातकालीन नंबरों की सूची भी उपलब्ध कराएंगे। संवाद