सेंट एलायसियस कॉलेज में हुई पेंट योर ड्रीम कला प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
एसबीआई
लाइफ इंशोयरेंस की ओर से शनिवार को कला प्रतियोगिता हुई। जिसमें कक्षा छह व
सात के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने भविष्य
में क्या बनना चाहते हैं, की संभावनाओं को ड्राइंग शीट पर उकेरा। इस दौरान
प्रधानाचार्य फादर पायस मेनेजिस ने कहा कि बच्चे चाहे जिस क्षेत्र में आगे
बढ़े, उनकी नींव अवश्य मजबूत होनी चाहिए। इस मौके पर एसबीआई लाइफ के शाखा
प्रबंधक देशदीपक शर्मा, शरद मिश्रा, तसलीम बेग, आशीष कुमार सहित शिक्षक व
शिक्षिकाएं मौजूद रहे।